अलग अलग सड़क हादसे में दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
अलग अलग सड़क हादसे में दो लोग घायल

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया. बताया जा रहा है कि दिवाकर वर्मा छोटकी खरगाडीहा से जामताड़ा जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. चार पहिया वाहन चालक ने घायल को अपने वाहन से उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया. वहीं दूसरी घटना नारायणपुर करमदहा मुख्य मार्ग के बावनबीघा के समीप हुई, जब पंदनी गांव निवासी परवेज अंसारी नारायणपुर से अपने घर पंदनी जा रहे थे. बावनबीघा के समीप बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क पर गिर गए. घायल के परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola