बाइक से गिरकर दो लोग घायल, धनबाद रेफर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2024 9:03 PM

विज्ञापन

नारायणपुर-करमदहा मुख्य मार्ग पर लोधरिया गांव के समीप सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर-करमदहा मुख्य मार्ग पर लोधरिया गांव के समीप सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. घटना बुधवार देर रात की है. दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को धनबाद रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बनकाठी-टू गांव के अशोक कोल और पवन सिंह नारायणपुर के फुटाहा गांव से अपने घर बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान लोधरिया गांव में तीखी मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया. इस कारण दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola