ePaper

करमाटांड़ से दो साइबर ठग गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated at : 03 Jan 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
करमाटांड़ से दो साइबर ठग गिरफ्तार, भेजे गये जेल

जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र से दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र से दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है. डीएसपी चंद्र शेखर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्ता सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी के नेतृत्व में एसआई प्रकाश सेठ व अन्य पुलिस कर्मियों ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह एवं सिंदरजोरी में साइबर आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी की गयी. साइबर अपराध करते दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसमें बेदियाचक गांव के ताहिर अली व केंदुआटांड़ मजाहिद अंसारी शामिल है. इन दोनों के पास से 16 मोबाइल, 28 सिम व एक लैपटॉप जब्त किया गया है. इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 01-2025 दर्ज करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. डीएसपी ने बताया कि गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स, ई-पेमेंट कंपनियों, उपभोक्ता सामग्री कंपनी के कस्टमर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर उपभोक्ताओं का कॉल प्राप्त करता था. उनकी आनी वाली समस्याओं का निबटारा करने के नाम पर क्विक सपोर्ट, एनी डेस्क जैसे मोबाइल शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर उनके सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करता था. बताया कि ये सभी पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, आडिशा के लोगों से ठगी करता था. मौके पर इंस्पेक्टर जयंत तिर्की आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola