ट्रक के धक्के से टेम्पो चालक सहित दो बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से टेम्पो चालक सहित दो बाइक सवार घायल

मिहिजाम. जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य पथ पर तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से एक मालवाहक टेम्पो सहित दो बाइक सवार इसकी चपेट में आ गये.

विज्ञापन

मिहिजाम. जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य पथ पर तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से एक मालवाहक टेम्पो सहित दो बाइक सवार इसकी चपेट में आ गये. घटना मुख्य पथ पर ढेकीपाड़ा मोड़ के समीप हुई है. घटना के बाद मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे ट्रक को पुलिस ने लोगों की मदद से मिहिजाम बस पड़ाव के पास पकड़ लिया, घटना के बारे में बताया कि ट्रक संख्या जेएच 15क्यू 1561 ढेकीपाड़ा मोड़ के पास एक मालवाही टेम्पो को पीछे से धक्का मारने के बाद भागने के क्रम में मिहिजाम के तरफ जा रहे दो बाइक सवार को ठोकर मार दिया. इससे बाइक सवार मिहिजाम के केलाही निवासी राजा अंसारी तथा जामताड़ा के मोहड़ा निवासी महताब अंसारी घायल हो गए. वहीं समान लेकर जा रहे टेम्पो ने भी सड़क पर पलटी मार दिया. इससे टेम्पो चालक के सिर में चोट आयी. टेम्पो का अगला व पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो गया. टेम्पो चालक जामताड़ा से सामान लेकर बंगाल के बराकर के लिए जा रहा था. पुलिस को सूचना मिलने पर मिहिजाम स्टेशन चौक के पास वाहन व इसके चालक को पकड़ लिया. घायलो को स्थानीय लोगों के मदद से मिहिजाम के एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए दाखिल कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola