करमाटांड़ से तीन बेटियों का अंडर-19 क्रिकेट के लिए हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
करमाटांड़ से तीन बेटियों का अंडर-19 क्रिकेट के लिए हुआ चयन

विद्यासागर. विद्यासागर स्पोर्ट्स एकेडमी करमाटांड़ से तीन बालिकाओं का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट टीम में हुआ है.

विज्ञापन

विद्यासागर. विद्यासागर स्पोर्ट्स एकेडमी करमाटांड़ से तीन बालिकाओं का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट टीम में हुआ है. यह खिलाड़ी बीसीसीआइ की ओर से आयोजित अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप टी-20 में शामिल होंगे. तीनों खिलाड़ी देवघर जिला से खेलते हैं, जिसमें पूर्णिमा कुमारी दाएं हाथ की बल्लेबाज, लक्ष्मी कुमारी दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज, अंजलि हेंब्रम दाएं हाथ की मीडियम पेस गेंदबाज हैं. सभी खिलाड़ी बुधवार को जमशेदपुर से रायपुर के लिए रवाना हुए. विद्यासागर स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक सह कोच निवास मंडल ने बताया कि सभी खिलाड़ी को निशुल्क अभ्यास कराते हैं. करमाटांड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola