ePaper

पोखरिया व सतुआटांड़ से तीन साइबर ठग गिरफ्तार, 52,500 रुपये नकद जब्त

Updated at : 28 Sep 2024 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
पोखरिया व सतुआटांड़ से तीन साइबर ठग गिरफ्तार, 52,500 रुपये नकद जब्त

जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ व नारायणपुर थाना क्षेत्र से तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ व नारायणपुर थाना क्षेत्र से तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसे लेकर साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम ने शनिवार को साइबर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान, पुलिस निरीक्षक चंद्रमणी भारती सहित पुलिस कर्मियों ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया व करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सतुआटांड़ में छापेमारी की. साइबर अपराध करते पोखरिया गांव के सफाकत अंसारी व मुकतदा अंसारी, सतुआटांड़ गांव के इब्राहिम अंसारी को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों के पास से 52,500 रुपये नकद, एक बाइक, 10 मोबाइल, 14 सिम, 01 एटीएम, 01 वाेटर कार्ड, 01 रूरल कियोस्क, बैंकिंग कार्ड व 01 पैन कार्ड जब्त किया गया है. कहा इन सभी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाने में कांड संख्या 58-2024 दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है. बताया कि इन सभी की अपराध शैली एसडीएफसी बैंक क्रेडिट, डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाइल में स्क्रिन सेयरिंग एप जैसे एनीडेस्क, टीम विउर डाउनलोड करवाकर क्रेडिट, डेबिट कार्ड सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी की थी. साथ ही यू- ट्यूब में फोनपे कस्टमरकेयर का फर्जी मोबाइल नंबर का विडियो अपलोड करते थे. उसके बाद कस्टमर का फोन आने पर उसका निराकरण करने के लिए उनको अपने झांसे में लेकर उनके मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एव डाउनलोड करवाकर क्रेडिट, डेबिट कार्ड का सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करता था. साइबर डीएसपी ने कहा कि इन भी आरोपियों का कार्यक्षेत्र पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश था, जहां के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. मौके पर साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola