कारा की सुरक्षा में नहीं हो किसी प्रकार का चूक : डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2024 9:31 PM
डीसी कुमुद सहाय ने कारा सुरक्षा समिति की बैठक की. बताया गया कि बंदियों के लिए कारा में टेलीमेडिसीन सेवा शुरू कर दी गयी है.
जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय ने कारा सुरक्षा समिति की बैठक की. बताया गया कि बंदियों के लिए कारा में टेलीमेडिसीन सेवा शुरू कर दी गयी है. डीसी ने बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच प्रतिदिन के रोस्टर के अनुसार कारा में प्रतिनियुक्ति कराने का निर्देश दिया. कहा कि कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं हो. कारा सुरक्षा के लिए नियमित अंतराल पर मुआयना करते रहें. जेल में आने जाने वालों की सघन तलाशी करने, मुलाकाती के बाद परिजनों की ओर से बंदियों को भेजे जाने वाली सामग्रियों की जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने, कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. इसके अलावा रिक्त पदों पर कक्षपालों के पदस्थापन, कारा में बंदियों को जेल मैनुअल के हिसाब मूलभूत सुविधा अनिवार्य रूप उपलब्ध कराने, कारा का जीर्णोद्धार एवं रंग रोगन आदि बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देश दिया. मौके पर एसपी एहतेशाम वकारीब, एसडीओ अनंत कुमार, प्रभारी कारा अधीक्षक विजय कुमार, प्रभारी कारापाल ललन कुमार भारती आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










