सिरायरसुली के ग्रामीणों ने की सड़क मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने बीडीओ जमाले राजा को सड़क मरम्मत कराने के लिए मांग-पत्र सौंपा.
कुंडहित. प्रखंड के सियारसुली के ग्रामीणों ने बीडीओ जमाले राजा को मांग-पत्र सौंपा. ग्रामीणों ने बताया कि सियारसूली गांव की सड़क कलीपद माजी के घर से बस स्टैंड तक काफी जर्जर हो गयी है. पूरे सड़क पर पत्थर निकला हुआ है, जिससे अवागमन करने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. सियारसूली गांव से निकलने का यही एकमात्र रास्ता है. ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कराने की मांग बीडीओ से की है. मौके पर साधन कुमार मंडल, श्यामल कुमार माजी, आदित्य माजी, विमल माजी, तापस कुमार, सुमन माजी, रोहित बाउरी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










