नहाय-खाय के साथ ही तीन दिवसीय सूर्याहू पूजा शुरू

नारायणपुर. प्रखंड के पबिया पंचायत अंतर्गत सिकदारडीह गांव में तीन दिवसीय सूर्याहू पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है.
नारायणपुर. प्रखंड के पबिया पंचायत अंतर्गत सिकदारडीह गांव में तीन दिवसीय सूर्याहू पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ ‘नहाय-खाय’ कर पर्व की शुरुआत की. शनिवार से श्रद्धालु निर्जला उपवास रखकर भगवान भास्कर की आराधना में लीन रहेंगे. शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा. रविवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूजा संपन्न होगी. इस अवसर पर गांव में विशेष साफ-सफाई, पूजा स्थल की सजावट की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालु महादेव मंडल, परेश मंडल, अमृत मंडल, योगेश मंडल, राजेंद्र मंडल, खुदीराम मंडल, मुकेश मंडल, ललन मंडल ने बताया कि सूर्याहू पूजा गांव की आस्था का प्रतीक है. महिलाएं विशेष व्रत रखती हैं. पूजा संपन्न होने के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










