मां मनसा की प्रतिमा को नम आंखों से दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
मां मनसा की प्रतिमा को नम आंखों से दी गयी विदाई

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया. सोमवार को मां मनसा की प्रतिमा तालाबों में नम आंखों से विदाई दी गयी. युवा डीजे की धुन पर नाचते गाते विसर्जन यात्रा में शामिल हुए. महिलाओं ने धान, दुर्वा, पानपत्ता, दीपक आदि से मां की पूजा कर नम आंखों से विदाई दी. प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया. जेरुआ गांव में भी मां मनसा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. कमलडीह, जेरुआ गांव में आयोजित विषहरी मां मनसा की पूजा रविवार को संपन्न हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola