स्पीकर ने साइंस लैब व सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
स्पीकर ने साइंस लैब व सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

कुंडहित. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सूद्राक्षीपुर उच्च विद्यालय में साइंस लैब निर्माण व शंकरपुर से कानाकेंद तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

कुंडहित. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सूद्राक्षीपुर उच्च विद्यालय में साइंस लैब निर्माण व शंकरपुर से कानाकेंद तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया. विस अध्यक्ष ने साइंस लैब निर्माण का शिलान्यास के दौरान स्कूली बच्चों से कहा की माता-पिता बहुत ही उम्मीद के साथ आपको स्कूल भेजते हैं, ताकि उनके बच्चे आगे चलकर कुछ बने. यदि पढ़ाई के समय स्कूल पहुंच कर शिक्षक की बातों व पढ़ाई को मन देकर नहीं सुनेंगे तो आगे चल कर न सिर्फ अपने को धोखा देंगे, बल्कि माता-पिता के उम्मीदों पर भी पानी फेरने का काम करेंगे. उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल जाने एवं मन लगाकर पढ़ने की अपील की. विस अध्यक्ष ने वर्तमान में चौकीदार बहाली को लेकर हुई प्रतियोगिता परीक्षा का उदाहरण दिया. कहा कि सामान्य चौकीदार के लिए छात्रों को प्रतियोगिता से गुजरना पड़ता है तो इससे ऊपर की परीक्षा में जाने के लिए कितनी मेहनत करनी होगी. इसलिए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए मन लगाकर पढ़ना जरूरी है. पढ़ाई में अव्वल होने पर न सिर्फ उन बच्चों के परिवार, समाज, बल्कि जिला का भी नाम रौशन होता है. उन्होंने कुंडहित के शंकरपुर गांव से कानाकेंद तक सड़क निर्माण का भी शिलान्यास किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम, सचिव कुतुबुद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola