स्पीकर ने नवनिर्मित साइंस लैब का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
स्पीकर ने नवनिर्मित साइंस लैब का किया उद्घाटन

कुंडहित. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सिंह वाहिनी प्लस टू कुंडहित में नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

कुंडहित. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सिंह वाहिनी प्लस टू कुंडहित में नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन किया. कहा कि विद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशाला से छात्रों को उन्नत वैज्ञानिक प्रयोगों और शोध के लिए उत्कृष्ट मंच मिलेगा. इससे विद्यालय में सुविधाओं का विस्तार होगा. छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्राप्त होगा. विस अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता में है. संपूर्ण राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है. कहा साइंस लैब का निर्माण शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. प्रदेश सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. हेमंत सरकार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम, सचिव कुतुबुद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि सरम मंडल, कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा धर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola