जामताड़ा में गंभीरता से चले एसआइआर अभियान : सुमित शरण
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 22 May 2026 7:12 PM
जामताड़ा. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने भारत निर्वाचन आयोग से मांग की है कि आगामी चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिले में एसआइआर अभियान गंभीरता से चलाया जाय.
संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने भारत निर्वाचन आयोग से मांग की है कि आगामी चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिले में एसआइआर अभियान गंभीरता से चलाया जाए. कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद राजनीतिक परिस्थितियां बदली है. सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार घुसपैठ की आशंकाओं को देखते हुए जामताड़ा के सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता अत्यंत आवश्यक है. कहा कि नारायणपुर, जामताड़ा, नाला एवं कुंडहित प्रखंड के कई सीमावर्ती क्षेत्रों में बाहरी एवं संदिग्ध लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल होने की शिकायतें सामने आती रही है. ऐसे में निर्वाचन आयोग को विशेष निगरानी रखते हुए मतदाता सूची का गहन सत्यापन कराना चाहिए, ताकि किसी भी बांग्लादेशी घुसपैठिये अथवा अवैध व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो सके. भाजपा ने मांग की है कि जिले में एसआइआर के तहत घर-घर सत्यापन कराया जाए. संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर बने मतदाता पहचान पत्रों की पुनः जांच की जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










