पीएम ने विद्यार्थियों को परीक्षा को उत्सव के रूप में लेने की दी प्रेरणा

Updated:
विज्ञापन
पीएम ने विद्यार्थियों को परीक्षा को उत्सव के रूप में लेने की दी प्रेरणा

जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा में शुक्रवार को “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा में शुक्रवार को “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद लाइव देखा और सुना. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा को बोझ न मानकर एक उत्सव के रूप में लेने की प्रेरणा दी. उन्होंने समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, स्वस्थ दिनचर्या, तनावमुक्त अध्ययन और अभिभावकों व शिक्षकों के सहयोग के महत्व पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला. पीएम के विचारों ने विद्यार्थियों में नयी ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया. इस कार्यक्रम को विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी देखा. विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने के लिए मार्गदर्शन दिया. इस प्रकार “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola