ग्राम प्रधानों में मासिक सम्मान राशि का जल्द हो भुगतान : संघ

जामताड़ा. गांधी मैदान में ग्राम प्रधानों की जिलास्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष अजीत दुबे की अध्यक्षता में हुई.
– गांधी मैदान में ग्राम प्रधान संघ के सदस्यों ने की बैठक, कहा प्रतिनिधि, जामताड़ा. गांधी मैदान में ग्राम प्रधानों की जिलास्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष अजीत दुबे की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन जिला महामंत्री शिवलाल मुर्मू ने किया. बैठक में प्रमंडलीय महासचिव सह प्रवक्ता अरविंद कुमार शामिल हुए. इस दौरान पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की समीक्षा की गयी, जिन बिंदुओं पर अनुपालन संतोषजनक नहीं रहा, उसके अनुपालन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी. बैठक में चर्चा की गयी कि ग्राम प्रधानों व उनके सहयोगी प्रतिनिधियों को वर्ष 2024-25 में अगस्त से फरवरी तक बढ़ोतरी मासिक सम्मान राशि (प्रति माह दो हजार रुपये), जबकि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई से अक्तूबर तक (प्रति माह चार हजार रुपये) भुगतान लंबित है. सभी ग्राम प्रधान किसान हैं. इन्हें रबी फसल की बुआई में आर्थिक संकट हो रहा है. जिला प्रशासन से लंबित सम्मान राशि भुगतान की मांग की. बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ का 14 अक्तूबर को प्रस्तावित जिलास्तरीय प्रदर्शन स्थापित किया जाता है. नाला, कुंडहित एवं फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय में ग्राम प्रधानों की बैठक जिला कमेटी के पदाधिकारी की उपस्थिति में होगी. संबंधित प्रखंड कमेटी को बैठक की तिथि निर्धारित कर जिलाध्यक्ष को सूचित करने को कहा गया. प्रखंड कमेटी से निर्धारित तिथि को संबंधित प्रखंड में ग्राम प्रधान एवं उनके सहयोगी प्रतिनिधियों की बैठक होगी. इसमें जिलास्तरीय प्रदर्शन की रूपरेखा एवं तिथि निर्धारित की जायेगी. जिला महामंत्री ने कहा सरकार की सभी योजनाओं की स्वीकृति के लिए ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित होना अनिवार्य है. बावजूद मनरेगा, भूमि संरक्षण के तहत तालाब व टैंक निर्माण व अनुदानित दर पर कृषि उपकरण वितरण, पशुपालन विभाग के तहत गाय, बकरी, सूअर वितरण, कृषि विभाग के तहत खाद बीज वितरण में ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव केवल खानापूर्ति है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक अंसारी, धनंजय सिंह, हेमन मुर्मू, जिला कमेटी के दुबराज भंडारी, मुलेश्वर मरांडी, सलीम अंसारी, नाला प्रखंड प्रतिनिधि गोपाल राय, निर्मल मरांडी, भुवनेश्वर हांसदा, ललिता बास्की, जियोनी बास्की, मदन मुर्मू, उज्ज्वल बाउरी आदि ग्राम प्रधान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




