ePaper

ड्रॉपआउट बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने का है लक्ष्य : बीइइओ

Updated at : 29 Apr 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
ड्रॉपआउट बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने का है लक्ष्य : बीइइओ

नाला. शत प्रतिशत बच्चों को विद्यालय में नामांकन के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में स्कूल रूआर 2025 (बैक टू स्कूल) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नाला. शत प्रतिशत बच्चों को विद्यालय में नामांकन के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में स्कूल रूआर 2025 (बैक टू स्कूल) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू, उप प्रमुख समर माजी, बीइइओ मिलन कुमार घोष, प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल, मुखिया अजित मुर्मू, पंस गुलशन अली ने सामूहिक रूप से किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुरजीत भट्टाचार्य ने किया. मौके पर बीइइओ ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं समग्र शिक्षा के तहत 5-18 आयुवर्ग के शत प्रतिशत बच्चों को विद्यालय में नामांकन एवं शिक्षा पूर्ण कराना ही लक्ष्य है. आंगनबाड़ी से प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक से मध्य विद्यालय, मध्य से उच्च विद्यालय एवं उच्च से उच्चतर विद्यालयों में आयु के अनुरूप अनामांकित बच्चों के नामांकन के लिए “स्कूल रूआर, 2025 ” (बैक टू स्कूल) कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम के तहत बच्चों के विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं ठहराव के लिए 20 दिवसीय स्कूल रूआर यानी बैक टू स्कूल कैंपेन चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य 5 से 18 आयु के नामांकित बच्चों का विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति को बनाए रखना एवं किसी कारण से विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को फिर से विद्यालय में नामांकित कराना है. विद्यालय से बाहर रह गए बच्चे एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के माता-पिता, अभिभावक तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा तथा उन्हें प्रेरित कर फिर विद्यालय में नामांकन कराना है ताकि एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे. मौके पर प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यानंद गोरांई, संकुल साधनसेवी परिमल मंडल, समर लायेक, रासबिहारी झा, दिनानाथ मंडल, परेश चंद्र मंडल, समीर चंद्र महतो, लेखापाल जयशेखर हेम्ब्रम, ओम प्रसाद गांधी, एमआईएस विप्लव माजी, विकास झा, शिक्षक महेश्वर घोष, नवनी कुमार, राधाबिनोद मंडल, सुधीर कुमार यादव, बिमल चंद्र सिंह, प्रमोद तांती, प्रवीर कुमार दास, बासुदेव यादव, ध्रुव कुमार तिवारी, स्वपन कुमार मंडल, दिलीप रविदास, खगेंद्र घोष, अर्जु गोरांई, पुनु बाउरी, पार्वती मुर्मू, इंदु सिंह, सरस्वती दास, शिशुमय वाद्यकर, जयंतीमाला पावरिया, मिलन कुमार मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola