फूड सेफ्टी विभाग ने की होटलों की जांच, एक्सपायरी पे पदार्थ किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन
फूड सेफ्टी विभाग ने की होटलों की जांच, एक्सपायरी पे पदार्थ किया नष्ट

जामताड़ा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज ने नारायणपुर स्थित विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज ने नारायणपुर स्थित विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया. इस अवसर पर हाइवे किनारे दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट बासपहाड़ी, राम लखन होटल बासपहाड़ी, अंजली लाइन होटल बांसपहाड़ी, मंडल लाइन होटल बरियारपुर, हिन्दुस्तान लाइन होटल बरियारपुर, महालक्ष्मी लाइन होटल बरियारपुर एवं साईं होटल नारायणपुर का निरीक्षण किया. अधिकांश प्रतिष्ठानों में मानक के अनुरूप साफ-सफाई नहीं पाई गयी. कुछ संस्थानों में खाद्य सामग्री बनाने के लिए उपयोग किये जा रहे तेल की जांच मशीन से की गयी, जिसमें से दो प्रतिष्ठानों का तेल मानक के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसे नष्ट कराया. प्रतिष्ठान के कर्मियों द्वारा हेंड गलब्स, हेड कैप एवं एप्रोन का उपयोग नहीं किया जा रहा था. सभी प्रतिष्ठानों के फ्रीज में रखे कोल्ड ड्रिंक्स एवं अन्य पेय पदार्थ में से कुछ पेय पदार्थ एक्सपायर पाया गया, जिसे नष्ट कराया गया. एक प्रतिष्ठान में उपयोग में लाये जाने वाले पैक्ड दूध तिथिवाद पाया गया, जिसे नष्ट कराया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया गया कि वैसे लोगों से जो गुमराह कर रजिस्ट्रेशन इत्यादि बनवाने का काम करते हैं, उनसे बचना है. कहा रजिस्ट्रेशन अथवा लाइसेंस बनाने में किसी प्रकार की दुविधा हो तो आपलोग सिविल सर्जन कार्यालय, जामताड़ा स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय आकर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. संबंधित दुकानों में पाये गये कमियों के अनुसार उनलोगों को नोटिस भेजी जायेगी. मौके पर अरविंद प्रसाद, निकिता मोदी समेत अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola