मुखिया ने स्कूली बच्चों के बीच किया बैग का वितरण

Updated:
विज्ञापन
मुखिया ने स्कूली बच्चों के बीच किया बैग का वितरण

विद्यासागर. ताराबहाल में मुखिया शांति मरांडी ने प्रथम कक्षा से लेकर अष्टम कक्षा तक के बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराबहाल में मुखिया शांति मरांडी ने प्रथम कक्षा से लेकर अष्टम कक्षा तक के बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया. इस विद्यालय में कुल 330 बच्चे नामांकित हैं. मुखिया ने अभिभावकों से कहा कि सरकार बच्चों को पढ़ने लिखाने के लिए किसी भी चीज की कमी नहीं होने दे रही है. सभी बच्चों को किताब कॉपी, खाने-पीने, छात्रवृत्ति, साइकिल आदि दे रही है. आप सभी अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेंजे. बच्चों का पठन-पाठन अच्छे होगा. पढ़ाई कर लेगें तो आपके बच्चे का भविष्य उज्ज्वल होगा. मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जग्गू मंडल, फूल कुमारी देवी, शिक्षक शंभू कुमार सिंह, विद्यालय सचिव सूरज मरांडी, शिक्षक भूपेंद्र नाथ बेसरा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola