चौकुंदा व कुंजोड़ा में भगवती जागरण से माहौल भक्तिमय

Updated:
विज्ञापन
चौकुंदा व कुंजोड़ा में भगवती जागरण से माहौल भक्तिमय

फतेहपुर. चौकुंदा नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से गुरुवार की रात भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. चौकुंदा नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से गुरुवार की रात भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया गया. शुभारंभ रघुवीर यादव और अशोक मंडल ने किया. भगवती जागरण में मिहिजाम चित्तरंजन की प्रसिद्ध कलाकार ममता रिचल ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनमोह लिया. जागरण स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. मौके पर नवदुर्गा पूजा समिति चौकुंदा के अध्यक्ष अशोक मंडल सहित पितांबर सिंह, कालेश्वर सिंह, राजू चौधरी, जगत नारायण मंडल, विश्वजीत मंडल, भवेश मंडल और कामेश सिंह मौजूद थे. दूसरी ओर सीमावर्ती क्षेत्र कुंजोड़ा स्थित राजपरिवार की ओर से काली पूजा का आयोजन किया गया. आयोजन की जिम्मेदारी नवयुवक समिति कुंजोड़ा ने संभाली. पूजा पर दक्षिण दिनाजपुर पश्चिम बंगाल से आई कलाकारों की टीम ने देवी के गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. यह जानकारी समिति के संतोष सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola