अपूर्ण आवास वाले लाभुकों से वसूल की जायेगी राशि : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

नारायणपुर. प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने शनिवार को नवाडीह पंचायत में मनरेगा व आवास योजनाओं का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने शनिवार को नवाडीह पंचायत में मनरेगा व आवास योजनाओं का निरीक्षण किया. बीडीओ ने अबुआ आवास के लाभुकों से बातचीत की. उन्हें निर्धारित समय में निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र परिवार को पक्का मकान मिले. कहा कि जिन लाभुकों ने आवास निर्माण समय पर पूरा कर लिया है, वे बधाई के पात्र हैं. वहीं जिन्होंने अब तक निर्माण पूरा नहीं किया है, उन्हें शीघ्र कार्य संपन्न करने की चेतावनी दी. बताया कि अपूर्ण आवास वाले लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस किया जायेगा, जिसके बाद उनसे राशि भी वसूली की जायेगी. बीडीओ ने मनरेगा के तहत संचालित आम की बागवानी योजना का भी जायजा लिया. बीडीओ ने फील्ड कर्मियों को निर्देश दिया मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार प्रत्येक पात्र मजदूरों को मिलना सुनिश्चित करें. महिला मजदूरों की भागीदारी को प्राथमिकता दें. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा और करुणा कुमारी, एइ कुमार अनुराग, जेइ सुशांत कुमार, रवि उरांव, वकील मरांडी, कैलाश कुमार, राहुल कुमार सिन्हा, गौतम मंडल, पंचायत सचिव सुचिता मरांडी, रोजगार सेवक फहीमुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola