डॉक्टर से मारपीट के अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन
डॉक्टर से मारपीट के अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर. सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ अर्णव चक्रवर्ती के साथ हुई मारपीट के अभियुक्त लक्ष्मण कुमार राय ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ अर्णव चक्रवर्ती के साथ हुई मारपीट के अभियुक्त लक्ष्मण कुमार राय ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है. इसके साथ ही लगभग एक सप्ताह से अस्पतालों में बंद ओपीडी सेवाएं सोमवार की देर शाम से पूर्व की तरह चालू हो गयी. चिकित्सा के साथ हुई मारपीट की घटना से आहत स्वास्थ्यकर्मियों ने इमरजेंसी को छोड़कर सभी सेवाओं का बहिष्कार किया था. अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार पुलिस प्रशासन पर धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर दबाव बना रहा था. ऐसा आरोप है कि 31 अगस्त की देर रात्रि प्रसव के बाद नवजात को समय पर उपचार नहीं मिलने और एंबुलेंस नहीं पहुंचने से नाराज परिजनों ने चिकित्सक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. आखिरकार सोमवार को अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. अभियुक्त के विरुद्ध नारायणपुर थाने में कांड संख्या 99/2025 दर्ज था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola