वाणिज्य संकाय में तानिया साधु को मिला द्वितीय स्थान

Updated:
विज्ञापन
वाणिज्य संकाय में तानिया साधु को मिला द्वितीय स्थान

नाला. राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के विज्ञान संकाय से तीन, वाणिज्य में चार एवं कला संकाय में एक छात्र-छात्राओं ने जिला टॉप टेन में अपनी जगह पक्की की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाला. राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के विज्ञान संकाय से तीन, वाणिज्य में चार एवं कला संकाय में एक छात्र-छात्राओं ने जिला टॉप टेन में अपनी जगह पक्की की है. वाणिज्य संकाय से तानिया साधु, पिता-तारक साधु, माता निभा साधु ने इंटरमीडिएट वाणिज्य संकाय में 410 अंक लाकर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. इसका श्रेय वह अपने माता-पिता के साथ साथ शिक्षकों को दिया. बताया शिक्षकों के उचित मार्ग दर्शन से यह सफलता प्राप्त हुई. आगे चलकर वह बैंकिंग की तैयारी करने का मन बनाया है. हिरक मित्रा, पिता प्रकाश चंद्र मित्रा, माता दैवकी मित्रा 387अंक के साथ जिला में चतुर्थ स्थान प्राप्त किये हैं. इसका श्रेय वह अपने माता-पिता के अलावा शिक्षकों को दिया. विकास मंडल, पिता दयामय मंडल, माता मीना मंडल 382 अंक लाकर प्रथम श्रेणी के साथ जिले में छठा स्थान प्राप्त किया है. वहीं इसी विद्यालय के छात्र विशाल मित्रा, पिता राम सुंदर मित्रा, माता लक्ष्मी मित्रा वाणिज्य संकाय से 367 अंक के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है और जिला में नौवीं स्थान प्राप्त किया है. विशाल ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के साथ साथ शिक्षकों को दिया. वहीं राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय नाला से कला संकाय से इस विद्यालय के छात्रा इशा दास, पिता गिरिधारी दास, माता पद्मा दास कला संकाय से 439 अंक के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं हैं एवं जिला में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है. वह शिक्षक बनकर सेवा देना चाहती है. शिक्षक सुरजीत भट्टाचार्य ने बताया कि इन सफल छात्र छात्राओं ने न सिर्फ नाला का नाम रोशन किया है, बल्कि जिला का भी नाम रोशन किया है.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola