तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर नारायणपुर में बंटी मिठाई

नारायणपुर. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में एनडीए की जीत एवं पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी.
प्रतिनिधि, नारायणपुर. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में एनडीए की जीत एवं पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी. चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. भाजपा नेता चेतन मरांडी ने कहा कि पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल की जनता ने यह साबित कर दिया है कि अब लोग झूठे वादों पर भरोसा नहीं करते. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नयी ऊंचाइयों को छू रहा है. भाजपा ने इतिहास रचते हुए असम में लगातार तीसरी बार तथा पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. चुनाव परिणामों में विपक्षी दलों को करारी हार का सामना करना पड़ा है. जनता ने जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर विकासवाद को चुना है. वहीं भाजपा नेता आनंद पोद्दार ने कहा कि इन राज्यों में निश्चित रूप से चहुंमुखी विकास देखने को मिलेगा. यह जीत केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि सुशासन और विकास की नीति पर जनता की मुहर है. मौके पर मनोज मंडल, अशोक भंडारी, नंदू तुरी, रंजीत कुमार, चेतन मरांडी, आनंद पोद्दार, सुभाष कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










