हावड़ा-चंडीगढ़ के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
Author Umesh kumar
Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. रेलवे ने हावड़ा एवं चंडीगढ़ के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
विज्ञापन
जामताड़ा. गर्मी के मौसम में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा एवं चंडीगढ़ के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 04516 चंडीगढ़-हावड़ा स्पेशल चंडीगढ़ से 25 अप्रैल को 23:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 06:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. 04515 हावड़ा-चंडीगढ़ स्पेशल हावड़ा से 27 अप्रैल को 08:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 19:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी तथा वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










