सुकेन मंडल बने जामजोड़ी पंचायत अध्यक्ष

Updated at : 20 Feb 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
सुकेन मंडल बने जामजोड़ी पंचायत अध्यक्ष

जामजोड़ी पंचायत में गुरुवार को झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. प्रखंड के जामजोड़ी पंचायत में गुरुवार को झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया. मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में परेश यादव, वकील सोरेन, अशोक महतो, प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू, गया प्रसाद मंडल, अनंत देव यादव उपस्थित थे. सर्वसम्मति से जामजोड़ी पंचायत अध्यक्ष सुकेन मंडल, सचिव शिवधन हेंब्रम को चुना गया. वहीं कोषाध्यक्ष पार्थ भंडारी, मीडिया प्रभारी असीम मोची, उपाध्यक्ष संजय भंडारी, बिनानंद टुडू, नित्यानंद मोची, सह सचिव नरसिंह मरांडी, सुनील टुडू, गयाराम मंडल, संगठन मंत्री प्रफुल्ल मंडल, परिमल सोरेन, अनंत मोची को चुना गया. कार्यकारिणी सदस्य दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं को बनाया गया. मौके पर पर्यवेक्षक संयोजक मंडली के सदस्य परेश यादव ने कहा कि झामुमो अनुशासित पार्टी है. सभी नये सदस्य इसका ख्याल जरूर रखें. कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है तो उसे चिह्नित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola