श्रीकृष्ण की रासलीला व रुक्मिणी विवाह हुआ वर्णन

Updated:
विज्ञापन
श्रीकृष्ण की रासलीला व रुक्मिणी विवाह हुआ वर्णन

कथावाचक पंडित कुलदीप कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के महा रासलीला और रुक्मिणी विवाह से संबंधित प्रवचन सुनाया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. लायबनी गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा छठे दिन कथावाचक पंडित कुलदीप कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के महा रासलीला और रुक्मिणी विवाह से संबंधित प्रवचन सुनाया. कथावाचक ने श्रीमद्भागवत में भगवान श्रीकृष्ण के रासलीला का विस्तार पूर्वक बताया. कहा कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की. भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया. अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान ने रास का आयोजन किया. इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया. सभी गोपियां सज-धज कर नियत समय पर यमुना तट पर पहुंच गयी. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने रास शुरू किया. रुक्मिणी विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस प्रकार सब राजाओं को जीत लिया और विदर्भ राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका में लाकर उनका विधि पूर्वक पाणिग्रहण किया. उस समय द्वारकापुरी के घर-घर बड़ा ही उत्सव मनाया जाने लगा. क्यों न हो वहां के सभी लोगों का यदुपति श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम जो था. वहां के सभी नर-नारी मुनियों के चमकीले कुण्डल धारण किये हुए थे. उन्होंने आनंद से भरकर चित्र-विचित्र वस्त्र पहने दूल्हा और दुलहिन को अनेकों भेंट की सामग्रियां उपहार दी. जहां-तहां रुक्मिणीहरण की गाथा गयी जाने लगी. उसे सुनकर राजा और राज कन्याएं अत्यंत विस्मित हो गयी. महाराज भगवती लक्ष्मीजी को रुक्मिणी के रूप में साक्षात लक्ष्मीपति भगवान श्रीकृष्ण के साथ देखकर द्वारकावासी परम आनंद हो उठे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola