स्पीकर ने उच्चस्तरीय पुल का किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
स्पीकर ने उच्चस्तरीय पुल का किया शिलान्यास

नाला. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को आंखपोखरीया एवं सिंदूरकुनिया जोड़िया पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

नाला. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को आंखपोखरीया एवं सिंदूरकुनिया जोड़िया पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण का शिलान्यास किया. इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने विस अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया. विस अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता में है. सभी क्षेत्रों में पेयजल, शिक्षा, सड़क, सिंचाई आदि का व्यापक पैमाने पर विकास किया जा रहा है. नाला विधानसभा सहित संपूर्ण राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सड़क एवं पुल विकास का पैमाना है. गुरुजी के आंदोलन के समय गांव-गांव घुमाते समय कहा किस तरह का विकास होना चाहिए दिमाग में था. आपसबों ने आशीर्वाद देकर विधानसभा तक पहुंचाया और दो बार स्पीकर बना. किसान के प्यासा खेतों में पानी की समुचित व्यवस्था को लेकर नाला विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों जोरिया में श्रृंखलाबद्ध चेकडैम एवं सैकड़ों तालाब का निर्माण किया जा रहा है. कहा कि बेहतर चिकित्सा के लिए आवश्यक संसाधन सुविधा युक्त अस्पताल, अच्छे स्कूल, कॉलेज आदि का निर्माण तथा उसे सुव्यवस्थित करने की दिशा में चारों ओर विकास हो रहा है. इससे लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा. मालूम हो कि मां तारा बिल्डर्स दो करोड़ अठासी लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण करायेगा. मौके पर फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, भवसिंधु लायक, मुखिया प्रतिनिधि जीतेन टुडू, वार्ड सदस्य तापस टुडू, माझी हड़ाम हेमलाल टुडू, मातृ राय, राजू दास, आशीष बनर्जी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola