हथियापाथर में अपनी मां की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार, गया जेल

Updated:
विज्ञापन
हथियापाथर में अपनी मां की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार, गया जेल

जामताड़ा. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव में पांच मई को महिला की हुई मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

विज्ञापन

वारदात. पिता ने करमाटांड़ थाने में अपने बेटे पर हत्या का मामला कराया दर्ज संवाददाता, जामताड़ा. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव में पांच मई को महिला की हुई मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है. मृतका के पति ने अपने ही पुत्र पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए करमाटांड़ थाने में मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में मृतका के पति बुदीलाल हेंब्रम ने करमाटांड़ थाने में आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने बताया है कि पांच मई की सुबह देखा कि उनकी पत्नी सिमोती टुडू बिस्तर पर उठ नहीं रही है. बाद में पता चला कि उनकी मौत हो गयी है. इस संबंध में गांव को सूचना दी गयी. इसके बाद करमाटांड़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. शव का अंतिम संस्कार होने के बाद मृतका के पति को गांववालों ने बताया कि जब वे बाहर काम करने गया था, उसी दौरान उनके बेटा सुनील हेम्ब्रम ने शराब पीकर अपनी मां को गाली एवं मारपीट करते हुए जान से मार देने की बात कह रहा था. आवेदन में बताया है कि मृतका व बेटा में काफी दिनों से लड़ाई-झगड़ा होते आ रहा है, जिसके लिए पंचायती भी बैठी थी, बावजूद लड़ाई-झगड़ा होता है. मारपीट करने से पत्नी सिमोती टुडू की मौत हो गयी. इस कारण पिता ने बेटा पर ही अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया. मामले में करमाटांड़ पुलिस ने कांड संख्या 31-2026 दर्ज कर लिया है. उक्त मामले में शुक्रवार को आरोपी सुनील हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola