नारायणपुर के बांसपहाड़ी से छह साइबर ठग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर के बांसपहाड़ी से छह साइबर ठग गिरफ्तार

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र से छह साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रेस कांन्फ्रेंस. एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर करता था ठगी : एसपी संवाददाता, जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र से छह साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार को साइबर थाने में प्रेस कांफ्रेंस की. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो व अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थाना अंतर्गत पिपराटांड़ (बांसपहाड़ी) स्थित जंगल-झाड़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी की गयी. इस क्रम में साइबर अपराध करते हुए छह साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया गया. इसमें नारायणपुर थाना क्षेत्र के जेरूआ गांव के इरशाद आलम, असगर अंसारी, सद्दाम अंसारी, आरिफ अंसारी, मोहली झिलुवा गांव के अनिल मंडल, मो सज्जाद शामिल है. इन सभी के पास से 12 मोबाइल, 01 पैन कार्ड, 17 सिम कार्ड, 01 आधार कार्ड व 02 बाइकें जब्त की गयी. इसमें एक महंगी बाइक है. इन सभी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 36-2025 दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि ये सभी आइडीबीआइ बैंक के खाता धारकों को उनके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजते थे कि आपका खाता बंद हो गया है. केवाईसी के नाम पर एपीके फाइल भेजते थे. एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी करता था. ये सभी बिहार, प. बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा व असम के लोगों के साथ ठगी करता था. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में असगर अंसारी वर्ष 2022 में साइबर अपराध में जेल गया है. मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी, इंस्पेक्टर देवेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola