शिविर में दीदियों को मिला लोन का स्वीकृति-पत्र
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jan 2025 9:42 PM
चापुड़िया संकुल के सखी मंडल के लिए एसबीआइ पालोजोरी प्रांगण में मेगा लोन मेला सह वित्तीय जागरुकता शिविर लगाया गया.
फतेहपुर. चापुड़िया संकुल के सखी मंडल के लिए एसबीआइ पालोजोरी प्रांगण में मेगा लोन मेला सह वित्तीय जागरुकता शिविर लगाया गया. इसका शुभारंभ बीएमएफआइ लाल बिहारी गुप्ता, बीपीएम परीक्षित एवं एसबीआइ बीएम सीएम क्रेडिट विजया सिन्हा ने किया. इसमें चापुड़िया संकुल के कुल 70 सखी मंडल को वित्तीय समावेशन से संबंधित जानकारी दी गयी. दीदियाें को पैसे के रख-रखाव, खर्च का प्रबंधन, वित्तीय फ्रॉड से बचने के उपाय और बीमा के लाभ के बारे में जानकारी दी गयी. शिविर में कुल 45 सखी मंडल का फर्स्ट लिंकेज तथा 41 समूह का वृद्धि लिंकेज किया गया. लोन स्वीकृति-पत्र भी दिया गया. कार्यक्रम में एसबीआइ सीएम क्रेडिट विजया सिन्हा, शाखा प्रबंधक एसबीआइ अनिल कुमार, टिकेट चंद्र दास, विजय डिस्ट्रिक्ट मैनेजर फाइनेंशियल लाल बिहारी गुप्ता, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक परीक्षित, सामुदायिक समन्वयक जीना कुमार, दीपक वर्मा, आइपीआरपी दिलीप टुडू, बैंक सखी पिंकी देवी, राधा देवी, सपना देवी, समीरन बीबी, संकुल पदाधिकारी पूनम कुमारी, पिंकी देवी, निर्मला हांसदा आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










