ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में मिहिजाम में दुकानें रही बंद

Edited by JIYARAM MURMU
Updated:
विज्ञापन

मिहिजाम. दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में नगर के दवा दुकानदारों ने अपनी दुकानें बुधवार को बंद रखी.

विज्ञापन

मिहिजाम. दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में नगर के दवा दुकानदारों ने अपनी दुकानें बुधवार को बंद रखी. ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर नगर के दवा दुकानदार शामिल हुए. जामताड़ा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमेश झा ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन दवा का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इस व्यवस्था पर पर्याप्त निगरानी नहीं है. इससे मरीजों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है. उन्होंने कहा कि लाइसेंस प्राप्त मेडिकल दुकानों में दवा की बिक्री स्वास्थ्य विभाग के नियमों के तहत होती है और फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य रहती है. दवा व्यवसायी अनिल जैन ने कहा कि कई बार उपभोक्ता ऑनलाइन खरीदी गयी दवाओं के साथ दुकान पहुंचते हैं. जहां पर्ची में लिखी दवा और ऑनलाइन प्राप्त दवा में अंतर देखने को मिलता है. इससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है. उन्होंने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण, अत्यधिक छूट पर रोक और नकली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन में राजीव कुमार, मुनेश्वर साव, सुमित जैन, पप्पू कुमार दास, मुकेश यादव आदि थे.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola