सेविका व सहियाओं को मिला आइडीए का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
सेविका व सहियाओं को मिला आइडीए का प्रशिक्षण

कुंडहित. प्रखंड के महेशपुर स्थित रेफरल अस्पताल परिसर में इंटिग्रेटेड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित. प्रखंड के महेशपुर स्थित रेफरल अस्पताल परिसर में इंटिग्रेटेड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम सफल बनाने के उद्देश्य से सेविका और सहियाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का नेतृत्व वीबीडी सुपरवाइज़र अहमद रजा परवेज ने किया. उन्होंने प्रतिभागियों को आइडीए कार्यक्रम के तहत दी जाने वाली दवाओं डीइसी, एल्बेंडाजोल और इवरमेक्टिन की खुराक उम्र के अनुसार वितरण की विधि की जानकारी दी. बताया एक वर्ष से कम बच्चों को कोई भी दवा नहीं दी जाएगी. एक से दो वर्ष के बच्चों को केवल एल्बेंडाजोल की आधी गोली पानी में घोलकर दी जाएगी; डीइसी नहीं दी जाएगी, दो से पांच वर्ष के बच्चों को एक-एक गोली डीइसी और एल्बेंडाजोल दी जाएगी. छह से 14 वर्ष के बच्चों को भी एक-एक गोली डीइसी और एल्बेंडाजोल दी जायेगी. 15 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को डीइसी की एक गोली और एल्बेंडाजोल की तीन गोलियां दी जाएंगी. 10 अगस्त को बूथ डे मनाया जाएगा. 11 से 25 अगस्त तक घर-घर जाकर दवा खिलाया जायेगा. मौके पर सहायक प्रशिक्षक बीपीएम सलीम खान, एमपीडब्ल्यू निर्मल फौजदार, बीटीटी अवध बिहारी राम एवं सुबोध मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola