आंगनबाड़ी सेविका पद के चयन में ग्रामीणों ने किया हंगामा, चयन प्रक्रिया स्थगित

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बहू-सास के बीच के रिश्ते ने इस प्रक्रिया को विवादों के घेरे में ला दिया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के कालाझरिया मदनकट्टा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद के चयन को लेकर अचानक माहौल बदल गया. यहां कार्यरत सेविका सावित्री देवी का निधन बीते 30.12.2024 को होने के बाद सेविका का पद रिक्त हो गया था. इसको लेकर सीडीपीओ कार्यालय की ओर से 8 अप्रैल को चयन प्रक्रिया आयोजित की गयी थी, लेकिन बहू-सास के बीच के रिश्ते ने इस प्रक्रिया को विवादों के घेरे में ला दिया. चयन प्रक्रिया में तीन उम्मीदवार मीरा कुमारी, अंजनी कुमारी और कविता देवी ने आवेदन दिया था. लेकिन तीसरी आवेदिका कविता देवी की उम्मीदवारी पर बवाल मच गया, क्योंकि उनकी सास प्रेमावती देवी पहले से ही उसी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत हैं. ग्रामीणों ने इस बात का विरोध किया और आरोप लगाया कि एक ही परिवार से दोनों पदों पर चयन पारदर्शिता और निष्पक्षता के खिलाफ है. ग्रामीणों की ओर से विरोध होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और मामला झगड़े की स्थिति में पहुंच गया. बढ़ते हंगामे को देखते हुए मौके पर उपस्थित प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती भारती एवं महिला पर्यवेक्षिका ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए चयन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया. सीडीपीओ ने कहा कि अब इस पद के लिए चयन की अगली तिथि पुनः निर्धारित की जाएगी, जिसकी सूचना समय रहते ग्रामीणों को दे दी जाएगी. वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की मांग की है, ताकि योग्य उम्मीदवार को ही अवसर मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola