मेष हेल्थ राशिफल 17 मार्च 2026: क्या आज मानसिक तनाव बढ़ाएगा परेशानी या सेहत में रहेगा संतुलन?

आज 17 मार्च 2026 का मेष राशिफल
Mesh Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Mesh Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा, मंगल, बुध और राहु की युति आय के नए मार्ग खोलेगी. मीन राशि में स्थित सूर्य, शुक्र और शनि आपके खर्चों में वृद्धि कर सकते है. सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा करेंगे. मिथुन के गुरु आपके साहस को बढ़ाएंगे.
करियर-बिजनेस: व्यापार में आज आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है. नए निवेश के लिए यह समय बहुत अनुकूल साबित होने वाला है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. भविष्य में पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी. आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा कर सकते हैं. अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता प्रदान करेगा.
स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा. मंगल के प्रभाव से शरीर में ऊर्जा की अधिकता के कारण बेचैनी महसूस हो सकती है. नियमित योग और ध्यान का सहारा लें. खान-पान में अनुशासन बनाए रखना आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है.
सावधानी: लेन-देन में जल्दबाजी न करें और अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










