राज्य सॉफ्टबॉल टीम में जामताड़ा से साहिब व सचिन चयनित

Updated at : 21 Feb 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य सॉफ्टबॉल टीम में जामताड़ा से साहिब व सचिन चयनित

भारतीय सॉफ्टबॉल महासंघ के तत्वावधान में 46वां राष्ट्रीय प्रतियोगिता महाराष्ट्र के अमरावती शहर में 22 से 26 फरवरी तक होने जा रही है.

विज्ञापन

जामताड़ा. भारतीय सॉफ्टबॉल महासंघ के तत्वावधान में 46वां राष्ट्रीय प्रतियोगिता महाराष्ट्र के अमरावती शहर में 22 से 26 फरवरी तक होने जा रही है. इसमें पूरे देश से 28 राज्यों की टीम भाग लेंगी. इसके तहत झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल टीम का गठन किया गया. इसमें जामताड़ा से खिलाड़ी साहिब मंडल व सचिन पंडित का चयन राज्य टीम में किया गया. जामताड़ा जिला सॉफ्टबॉल संघ सचिव सुरेश मिस्त्री ने बताया कि जामताड़ा से कुल 12 खिलाड़ियों ने झारखंड राज्यस्तरीय ओपन सॉफ्टबॉल ट्राइल में भाग लिया था. इसमें से दो खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम में किया गया है. जिला सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है. कहा कि जिले में बच्चों को खेल से जोड़ा जा रहा है. खिलाड़ियों के प्रतिभा और समर्पण को देखते हुए उन्हें राज्य टीम में मौका दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola