आदिवासी युवा संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
आदिवासी युवा संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

कुंडहित. आदिवासी युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नावाडीह गांव में बैठक की. अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष एंथोनी किस्कू ने की.

विज्ञापन

कुंडहित. आदिवासी युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नावाडीह गांव में बैठक की. अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष एंथोनी किस्कू ने की. संचालन सचिव प्रवीण ने किया. बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. विशेष रूप से संगठन के विस्तार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा समाज की परंपरा और संस्कृति की रक्षा केंद्र में रहे. बैठक में संगठन के सचिव प्रवीण, सदस्य अक्षय के साथ-साथ ग्राम के माझी बाबा, नायकी बाबा, पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. निर्णय लिया कि आने वाले समय में संगठन को ओर अधिक सशक्त और विस्तृत किया जायेगा. साथ ही युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़कर समाज की एकता एवं विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे. लोगों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि समाज की परंपरा, संस्कृति और गौरव की रक्षा के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे. मौके पर अक्षय मरांडी, परवीन किस्कू, मिथुन बास्की, मंगल हेंब्रम, कालेश्वर मुर्मू, संजीव हेंब्रम, बनकटी मुखिया भीम हेंब्रम, माझी बाबा सीताराम मुर्मू, मंगल हांसदा, नायकी प्रभाकर मुर्मू, सुधीर हेंब्रम, कामदेव टुडू, संतोष मुर्मू, मनोज मुर्मू, लखन हेंब्रम, राजेश हांसदा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola