जिलावासी स्वगणना का उठायें लाभ : डॉ दिलीप सिंह
Author Umesh kumar
Updated:
विज्ञापन

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जामताड़ा के जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार सिंह ने जिले के सभी शिक्षकों व कर्मियों से अपील की है कि पहली बार स्वगणना का अवसर मिला है, जिसका जिलावासी लाभ उठायें.
विज्ञापन
जामताड़ा. भारत की 16वीं जनगणना 2027 का पहला चरण मकान सूचीकरण से होना है, जिसके लिए जिले में पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण प्रारंभ है. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जामताड़ा के जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार सिंह ने जिले के सभी शिक्षकों व कर्मियों से अपील की है कि पहली बार स्वगणना का अवसर मिला है, जिसके लिए एक से 15 मई तक का समय निर्धारित है. घर का मुखिया स्वयं गणना कर सकते हैं. संघ के उपाध्यक्ष हरदेव यादव ने कहा कि भारत की 16वीं जनगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए देश के विकास में सहयोग करें. मौके पर शिक्षक डॉ अरुण कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार, अजय शंकर दास अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










