सृजन पब्लिक स्कूल में रवींद्रनाथ टैगोर की मनी जयंती

Updated:
विज्ञापन
सृजन पब्लिक स्कूल में रवींद्रनाथ टैगोर की मनी जयंती

मिहिजाम. मिहिजाम पाल बगान स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती उल्लास के साथ मनाई गयी.

विज्ञापन

मिहिजाम. मिहिजाम पाल बगान स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती उल्लास के साथ मनाई गयी. इस दौरान विद्यालय परिसर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुंजायमान हो उठा. इसमें अध्यापिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. छात्र-छात्राओं ने रवींद्र संगीत, कविता पाठ, नृत्य के माध्यम से गुरुदेव के विचारों को प्रस्तुत किया. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का दिल जीत लिया. विद्यालय की अध्यक्ष सबीता तिवारी ने कहा रवींद्रनाथ टैगोर केवल महान साहित्यकार ही नहीं थे, बल्कि शिक्षा एवं मानवता के सच्चे प्रेरणास्रोत थे. उनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी को सृजनात्मकता, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देते हैं. अंत में विद्यालय परिवार ने गुरुदेव के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola