मछली पकड़ने के दौरान जाल में फंसा अजगर सांप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 10:20 PM
बनकाटी गांव में एक किसान मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, उसमें अजगर सांप फंस गया.
कुंडहित. प्रखंड के बनकाटी गांव में बुधवार की रात एक अजीबो गरीब घटना हुई. एक किसान खेत में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया था. उसमें मछली के बजाय एक विशाल अजगर फंस गया. ग्रामीण भुटुक बाउरी, मिलन बाउरी और अनंत बाउरी ने जब जाल देखा तो उसमें एक बड़ी मछली के स्थान पर अजगर फंसा हुआ दिखा. अजगर को देखकर पहले तो ग्रामीणों के होश उड़ गये. उन्होंने अजगर को पकड़कर गुरुवार की सुबह वन विभाग को सौंप दिया. अजगर की लंबाई लगभग 10 फीट और वजन करीब 20 किलोग्राम है. ग्रामीणों ने अजगर को वनकर्मी की देखरेख में एक बोरे में डालकर गांव से दूर ले जाकर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










