पश्चिम बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति शासन : भाजपा नेता

Updated:
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति शासन : भाजपा नेता

जामताड़ा. पश्चिम बंगाल में जब से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से वहां के हालात बद से बदतर होती जा रही है.

विज्ञापन

जामताड़ा. पश्चिम बंगाल में जब से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से वहां के हालात बद से बदतर होती जा रही है. स्थिति यह है कि मुर्शिदाबाद जिले से हिंदू झारखंड की ओर पलायन कर रहे हैं. इस हालात को देखते हुए तत्काल पश्चिम बंगाल में सरकार बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता है. उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता सह गोड्डा जिला के प्रभारी हरिमोहन मिश्रा ने कही. शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी मांग केंद्र सरकार से की है. कहा कि हिंदू और हिंदुत्व की सुरक्षा के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना आवश्यक है. झारखंड के सीमावर्ती जिलों की स्थिति भी अच्छी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola