88 गांवों का एक्शन प्लान तैयार कर करें विकास : सीओ

Updated:
विज्ञापन
88 गांवों का एक्शन प्लान तैयार कर करें विकास : सीओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में सोमवार को सीओ देवराज गुप्ता ने बैठक की. कहा कि प्रखंड के सभी 88 गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाए.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में सोमवार को सीओ देवराज गुप्ता ने बैठक की. कहा कि प्रखंड के सभी 88 गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाए और क्रियान्वयन शीघ्र शुरू किया जाए. आदि कर्मयोगी अभियान के तहत प्रत्येक चयनित गांवों में आदि सेवा केंद्र की स्थापना की जा चुकी है. सभी केंद्रों को क्लस्टर वाइज जोड़ा गया है. कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण विकास को तेज करना, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. प्रखंडकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करें. योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करें. कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola