जामताड़ा में गणेश महोत्सव की तैयारी शुरू, गांधी मैदान में बन रहा पंडाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 8:49 PM
गणेश पूजा सात सितंबर से प्रारंभ होने वाली है. शहर के गांधी मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण आयोजन समिति की ओर से कराया जा रहा है.
फोटो – 02 गांधी मैदान में तैयार किये जा रहे भव्य पंडाल संवाददाता, जामताड़ा जिले में गणेश पूजा की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. गणेश पूजा सात सितंबर से प्रारंभ होने वाली है. शहर के गांधी मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण आयोजन समिति की ओर से कराया जा रहा है. पश्चिम बंगाल के कारीगरों की ओर से पंडाल का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष गांधी मैदान में पंडाल का निर्माण राजस्थान के महल व वहां की कलाकृति के तर्ज पर कराया जा रहा है. कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक मंडल ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर बनाए जाने वाले पंडाल में महल के अंदर राजशाही ठाट-बाट, नृत्य, संगीत तथा वाद्ययंत्रों को प्रदर्शित किया जा रहा है. इसके अलावा राजस्थानी जहाज ऊंट को भी दिखाया जायेगा. इसके पूर्व झारखंड में कहीं भी इस तरह का पंडाल व कलाकृति नहीं बनायी गयी है. यही कारण है कि उत्साह के साथ पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. बताया कि 10 दिवसीय मेले का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें मनोरंजन के लिए तरह-तरह के झूले, ब्रेक डांस, टोरा-टोरा, मीना बाजार के इंतजाम किए जा रहे हैं. वहीं पूरे मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी. खाने के लिए दुकानें लगाई जायेगी, जिसमें मुंबई के भेलपुरी व बनारस के पान की दुकान होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










