गिरिजा घरों में गुड फ्राईडे पर की गयी प्रार्थना

Updated:
विज्ञापन
गिरिजा घरों में गुड फ्राईडे  पर की गयी प्रार्थना

मिहिजाम. मिहिजाम व चित्तरंजन के गिरिजा घरों में गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

मिहिजाम. मिहिजाम व चित्तरंजन के गिरिजा घरों में गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ. इस आयोजन में इसाई समुदाय के लोगों ने भाग लिया. चित्तरंजन में समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु को याद कर क्रूस को कंधे पर लेकर यात्रा की. मिहिजाम के संत पीटर चर्च, सीएनआइ बादलीगढ़, चित्तरंजन के नॉर्थ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई. तय समय पर लोगों ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के नाम पर विशेष पाठ किया. इसमें प्रभु ईशा मसीह के क्रूस पर बिताए गए समय का स्मरण किया गया. मौके पर धर्मगुरू ने उपस्थित लोगों को प्रभु यीशु के अमृत वचनों को पढ़ कर सुनाया. धर्मगुरू ने कहा कि आज भी प्रभु हमारे बीच हैं. इनके अमृत वचनों को संसार ने माना है. हमलोगों को चाहिए कि प्रभु यीशु के गये अमृत वाणी को समाज के लोगों तक पहुंचायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola