पुलिस ने की वाहनों के कागजातों की जांच

नाला. नाला थाने की पुलिस ने आम बागान चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया.
नाला. नाला थाने की पुलिस ने आम बागान चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान छोटे-बड़े 50 वाहनों की जांच की. जांच के क्रम में समुचित कागजात एवं बिना हेलमेट के कारण 10 दोपहिया वाहन चालकों का चालान काटा गया. वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करने की हिदायत दी गयी. दोपहिया वाहन चालकों को समुचित कागजात लेकर चलने एवं हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की हिदायत दी गयी. मौके पर थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार सहित कई पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










