पीएलवी ने हारलाडीह के ग्रामीणों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
पीएलवी ने हारलाडीह के ग्रामीणों को किया जागरूक

जामताड़ा. डालसा के तत्वाधान में करमाटांड़ प्रखंड के हारलाडीह गांव में निशुल्क कानून जागरुकता शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. डालसा के तत्वाधान में करमाटांड़ प्रखंड के हारलाडीह गांव में निशुल्क कानून जागरुकता शिविर लगाया गया. शिविर में पीएलवी राजेश बेसरा, बाबूराम मरांडी, देवश्री मुर्मू की उपस्थित बच्चों एवं पुरुषों को सरकार की योजनाएं एवं डीएलएसए से मिलने वाले कानूनी सेवा की जानकारी दी गयी. साथ ही सड़क दुर्घटना, नशामुक्ति, बाल विवाह, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा के बताया गया. मौके पर प्रेमनाथ सोरेन, रामेश मुर्मू, छोटेलाल सोरेन, मन्टू सोरेन आदि थे. छात्र-छात्राओं को कानूनी सहायता की दी जानकारी कुंडहित. इनायतपुर विद्यालय में कानूनी सहायता शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया. डीएलएसए के पीएलवी ननीगोपाल गोराई, समीर मंडल एवं किशोर सोरेन ने छात्र-छात्राओं को निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी और सुझाव भी दिये. बताया कि कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं. पीएलवी ने बालिकाओं को उनसे संबंधित कानूनों की जानकारी दी. उन्हें सुरक्षित एवं निर्भय होकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया. शिक्षा का अधिकार, मौलिक अधिकार, महिला अधिकार, सुरक्षा का अधिकार आदि की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola