सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, बुधवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना पुलिया के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार कर फरार हो गया था. घायल को आनन फानन में जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के क्रम में गुरुवार को मौत हो गयी. मृतक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के ताराबाद निवासी धीरन महतो (40) के रूप में हुई है. जामताड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है. इधर, मृतक के भाई अरुण महतो ने जामताड़ा थाने में अज्ञात वाहन पर धक्का मार कर फरार होने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola