ePaper

प्रचंड गर्मी व तापमान बढ़ने से लोगों का जीना हुआ मुहाल

Updated at : 18 Jun 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी व तापमान बढ़ने से लोगों का जीना हुआ मुहाल

प्रचंड गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. धूप की तपिश और उमस के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. प्रचंड गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. धूप की तपिश और उमस के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, जिससे मानव तो मानव पशु, पक्षी भी बूंद-बूंद पानी और छाया के लिए विवश रहे. नदी, तालाब, खुले मैदानी भाग में पानी सूखने के कगार पर है. ऊपर से झुलसा देने वाली गर्मी इतनी बढ़ गयी है कि आसपास के पोखर और तालाब सूखने के कगार पर हैं. कुआं का जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है. गड्ढों के पानी में घुमंतू जानवर लेट कर अपने तन बदन की तपिश मिटा रहे हैं. मानसून का अभी तक कोई उम्मीद नजर नहीं आ रहा है. लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप एवं कुआं पर निर्भर रहना पड़ रहा है. किसानों के लिए मवेशी बड़ी पूंजी के समान है. ऐसे में मवेशियों के भोजन, पानी, नहलाने, धुलाने में परेशानी बढ़ गयी है. जागरूक लोग पशु पंक्षियों के लिए घर के बाहर और छतों पर पानी व दाना रखना शुरू कर दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola