आंबेडकर जयंती पर नपकर्मियों ने स्वच्छता का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर नपकर्मियों ने स्वच्छता का दिया संदेश

मिहिजाम. नगर परिषद, मिहिजाम के कर्मियों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रैली निकालकर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजाम. नगर परिषद, मिहिजाम के कर्मियों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रैली निकालकर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. रैली के दौरान विभिन्न नारों के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया. नगर के हाड़ीपाड़ा से रैली की शुरुआत हुई. इससे पूर्व हाड़ीपाड़ा मैदान स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी, उपाध्यक्ष महावीर राय, वार्ड पार्षद विष्णुदेव मुर्मू, राहुल शर्मा, रवि मिस़्त्री, किरण देवी, रमेश रजक, कैलाश पंडित, नगर प्रबंधक विजय कुमार आदि ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब के विचारों को याद किया. रैली में छोटे बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत माता आदि के वेश धारण कर और अपने हाथों में स्वच्छता का संदेश लिखा पोस्टर बैनर ले रखा था. बच्चों ने लोगों को अपने परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया. रैली हाड़ीपाड़ा से आरंभ होकर हटिया रोड होते हुए मेन रोड, स्टेशन रोड आदि का भ्रमण किया. मौके पर नप के पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता, रामू बाउरी, विजय सिंह, बबलू शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola