पेंशनर समाज ने डॉ भीमराव आंबेडकर को किया याद

जामताड़ा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज के कार्यालय में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गयी.
प्रतिनिधि़, जामताड़ा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज के कार्यालय में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गयी. कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर सभी पेंशनरों ने माल्यार्पण किया. पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष मोहनलाल मिस्त्री ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला. उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया. जिला सचिव चंडीदास पुरी ने कहा कि भीमराव आंबेडकर न सिर्फ हमारे संविधान के प्रणेता थे, बल्कि उन्होंने समाज के सबसे दबे कुचले, वंचित अभिवंचित, दलितों के उत्थान के लिए कार्य किए. मौके पर पार्थ कुमार बोस, तारापद खान, शक्तिपद खान, परेस घोष, फनीभूषण मंडल, अनाथ नाथ यादव, अशोक चंद्र, समीर कुमार घोष, श्याम सुंदर हालदार, अशोक कुमार दुबे मौजूद रहे. अभाविप ने बाबा साहेब की प्रतिमा को किया नमन जामताड़ा. अभाविप जामताड़ा नगर इकाई ने डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई. पुराना कोर्ट परिसर के समीप डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर देवघर-जामताड़ा के विभाग प्रमुख संजीव दुबे, जामताड़ा जिला संयोजक चंदन रजक, जिला सह संयोजक संजय मंडल, नगर मंत्री, प्रकाश यादव, राहुल पासवान, विजय मुर्मू, प्रीति मुर्मू, प्रतिमा सोरेन, पूर्णिमा सोरेन, मंजू किस्कू, पुष्पा कुमारी, विजय रजक, कार्तिक कुमार, गणेश यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




