खराब चपानलों को ऑन स्पॉट कराया गया दुरुस्त

Updated:
विज्ञापन
खराब चपानलों को ऑन स्पॉट कराया गया दुरुस्त

जामताड़ा. जिले के सभी प्रखंडों की कुल 118 पंचायतों में 09 से 18 अप्रैल तक पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

जामताड़ा. जिले के सभी प्रखंडों की कुल 118 पंचायतों में 09 से 18 अप्रैल तक पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस क्रम में मंगलवार को डीसी रवि आनंद के निर्देश पर जामताड़ा सदर प्रखंड के बेवा, चंद्रदीपा एवं पियालसोला, नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड एवं नवाडीह, नाला प्रखंड के गेड़िया एवं पांजुनियाँ, करमाटांड़ प्रखंड के बरमुंडी एवं बारादाहा, फतेहपुर प्रखंड के अगैयासरमुंडी, कुंडहित प्रखंड के खाजूरी एवं भेलुवा पंचायत में पेयजल स्त्रोत जांच अभियान चलाया. इस क्रम में वरीय अधिकारियों ने संबंधित पंचायत में पेयजल स्त्रोतों का सघन निरीक्षण किया. पंचायत भवन में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर विमर्श किया. इस क्रम में कई चापानलों को ऑन स्पॉट दुरुस्त भी कराया गया. आज इन पंचायतों में अभियान चलेगा :जामताड़ा-दुलाडीह, बड़जोड़ा एवं सिउलीबाड़ी, नारायणपुर-डाभाकेंद्र एवं नयाडीह, नाला-मडालो एवं पाकुड़िया, करमाटांड़-करमाटांड़ एवं ताराबहाल, फतेहपुर- सिमलडुबी एवं फतेहपुर, कुंडहित-नगरी एवं कुंडहित में जल स्रोत जांच अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola